हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार महोदय (नवनीत सिंह IPS ) के दिशा निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक रुड़की/नोडल ÀHTU सुश्री ओशिन जोशी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र रमोला जी के प्रभार में ।
जनपद हरिद्वार की AHTU टीम द्वारा आज
दिनाँक 10/09/2026 को देहात क्षेत्र के कलियर में होटल/ढाबों की चेकिंग की गई जिसमें टीम ने लगभग आधा दर्जन होटल ढाबों की चेकिंग की गई स्थानीय पुलिस व AHTU हरिद्वार की संयुक्त टीम द्वारा अचानक की गई कार्यवाही से होटल संचालकों मालिकों में हड़कंप मच गया चेकिंग के दौरान होटल में एंट्री रजिस्टर/आईडी आदि के सम्बन्ध में होटल संचालकों/मालिकों को नियमित एंट्री हेतु निर्देशित किया गया तथा होटल में ठहरने वाले व्यक्ति की आई डी हेतु एक फाइल रखने हेतु भी आवश्यक निर्देश दिये गए साथ ही खराब कैमरो को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए गए किसी भी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल स्थानीय थाने से सम्पर्क करने को कहा गया।
होटलो में अनियमितता पाए जाने पर होटल एंजिल साबरी गेस्ट हाउस एवं परी गेस्ट हाउस में चालान की कार्यवाही की गई आगे भी लगातार कार्यवाही/चेकिंग जारी रहेगी।
टीम:
1 उ0नि0 राखी रावत, 2 अ0अ0नि0 नन्द किशोर, 3 हिका0 खीम सिंह, 4 का0 मुकेश कुमार, 5 का0 अजय राज, 6 म0का0 शशिबाला, 7 का0चा0 दीपक चन्द
थाना कलियर, 1 हे0का0 जमशेद, 2 हे0का0 माजिद
