संपादक
पीयूष सूरी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार ( नवनीत सिंह IPS ) के दिशा निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक रुड़की/नोडल ÀHTU सुश्री ओशिन जोशी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र रमोला के प्रभार में ।
आज दिनांक 21/10/2026 को जनपद हरिद्वार में गुमशुदा बालक/ बालिकाओं की तलाश हेतु चलाए गए अभियान के दौरान एक बालक व एक बालिका को अत्यंत दयनीय अवस्था में रेस्क्यू किया गया जिनके द्वारा सामान्य पूछताछ करने पर अपने विषय में जानकारी देते हुए अपना नाम सूरज पुत्र स्वर्गीय राजकुमार उम्र 11 वर्ष निवासी सेदसपुर जिला बनारस उत्तर प्रदेश बताया जो की 10 दिवस पूर्व घर से नाराज होकर बिना बताए अपनी छोटी बहन चंदा पुत्री स्वर्गीय राजकुमार उम्र 8 वर्ष के साथ रेल के माध्यम से हरिद्वार आकर हर की पौड़ी पर मिलने वाले भंडारों में भोजन कर रात्रि में कभी रेलवे स्टेशन हरिद्वार तो कभी सड़क के किनारे जीवन यापन कर रहा था जिसे अप्पर रोड हर की पौड़ी से भूख प्यास से व्याकुल अवस्था में आने जाने वाले यात्रियों से पैसे मांगते हुए रेस्क्यू किया गया।
उक्त दोनों भाई बहन को प्रभारी निरीक्षक के आदेश पर चिकित्सा परीक्षण उपरांत संरक्षण प्रक्रिया हेतु बाल कल्याण समिति हरिद्वार के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां अध्यक्ष के आदेश पर बालक बालिका की अलग अलग काउंसलिंग करवाई गई आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरांत दोनों भाई बहन को परिजनों से संपर्क होने तक खुला आश्रय गृह ज्वालापुर में संरक्षण दिलवाया गया।
प्रभारी निरीक्षक के आदेश पर उक्त बालक बालिका के परिजनों से संपर्क की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
टीम:– 1 उप निo राखी रावत, 2 हेoकाo बिना गोदियाल, 3 काo मुकेश कुमार, 4 काo दीपक चन्द, 5 काo दीपक डबराल, 6 काo गीता देवी।