स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रगत भारत संस्था द्वारा संचालित विद्यालय स्वामी विवेकानंद एकेडमी जूनियर हाई स्कूल में ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में रोटरी हरिद्वार रॉयल्स के सभी सदस्य दीपक अरोड़ा जी (अध्यक्ष), राघव गुप्ता, प्रवीण कुमार, प्रेम अरोड़ा, सौरव गुप्ता, सुनील लूथरा, ए0 के0 मिश्रा, रजनीश, प्रेम अरोड़ा, कुमार गौरव, मोनिका अरोड़ा मनु मल्होत्रा एवं डॉ0 महेंद्र मोहन भारतीय (सर्वमंगल स्वस्ति न्यास), श्रीमान नवीन अग्रवाल (समाजसेवी), पूनम नरूला ( समाजसेवी), सम्मिलित हुए मुख्य अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात दीप प्रज्वलन के साथ मां सरस्वती वंदना संपन्न हुई। तत्पश्चात बच्चों द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर किया गया। सुदीप बनर्जी द्वारा कार्यक्रम में कुशल मंच-संचालन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों ने सभी बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया। देश भक्ति से संबंधित अनेक बातें बताई। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा अनेक सांस्कृतिक व देशभक्ति कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में समस्त विद्यालय परिवार श्रीमती कविता बनर्जी (उप प्रधानाचार्य), कु0 स्वाति, गीता पाल, कु0 रचना, मीनू, कीर्ति गुप्ता, आशीष पाठक, रिंकी कश्यप, दीपिका, चित्रा व बड़ी संख्या में ग्रामीण-वासियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के पश्चात सभी बच्चों को अनेक प्रकार के उपहार व सभी ग्रामीण वासियों को मिष्ठान वितरण कर विमल कुमार जी के मार्गदर्शन व आशीर्वाद में कार्यक्रम का समापन किया गया।
