यमकेश्वर विकास खंड के खंड स्तरीय विज्ञानं संगोष्ठी 2026 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम राजकीय इंटर कॉलेज दिउली के प्रधानाचार्य तथा खंड संयोजक डॉक्टर नंद किशोर गौड़, मुख्य अतिथि धीरेंद्र भंडारी, स्थल संयोजिका निशा काला, निर्णायक मंडल सोनम डिमरी तथा परिमुक्ता ने सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का विधिवत्त उद्घाटन किया। कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग अनूप घिल्डियाल ने दिया, कार्यक्रम का संचालन जीव विज्ञान प्रवक्ता पंकज कुमार बलूनी ने किया। विषम विषम परिस्थितियों एवं खराब मौसम के बावजूद भी इस कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक विद्यालयों के चयनित छात्र-छात्राओं ने पूर्ण उत्साह से प्रतिभाग किया।
इस वर्ष के विज्ञान संगोष्ठी का मुख्य विषय -” भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047- संभावनाएं एवं चुनौतियाँ ” पर सभी बाल बैज्ञानिकों ने शानदार प्रोजेक्ट, पीपीटी, चार्ट्स के माध्यम से अपने औजस्वी विचारों से समस्त आँगन्तुकों निर्णायकों तथा शिक्षकों क़ो काफ़ी प्रभावित किया।
बहुत ही रोमांचक मुकाबले के अंतिम परिणाम में राजकीय इंटर कालेज दिउली की कु आरुषि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, राजकीय इंटर कॉलेज मोहन चट्टी की छात्रा साक्षी बिष्ट ने द्वितीय स्थान तथा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमोला छात्रा सृष्टि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पारितोषिक, मेडल शील्ड तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि धीरेंद्र भंडारी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए बाल वैज्ञानिकों को नवाचार के लिए प्रेरित किया तथा कार्यक्रम के आयोजक डॉ नंदकिशोर गौड़ ने कार्यक्रम के संदर्भ में विस्तार से विवरण प्रदान किया।
विज्ञान संगोष्ठी कार्यक्रम में प्रदीप सिंह बिष्ट, पंकज बलूनी, धीरेंद्र भंडारी, लता शर्मा, स्वाति मण्डल, पूनम कुकरेती, अनूप घिल्डियाल, परिमुक्ता, निशा काला, नागेंद्र व्यास, अंजू रतूड़ी, सोनम डिमरी, आदि उपस्थित रहें।
विज्ञानं संगोष्ठी ब्लॉक स्तर के प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त विजेता, उपविजेता दोनों ही अब जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी 2026 में यमकेश्वर ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे।
