संपादक
अमित वालिया
नरेंद्र मोदी के रूप में देश को मिला एक महापुरूष प्रधानमंत्री- स्वामी भास्करा नंद
श्रद्धालुओं को बांटे 76 किलों लड्डू
वृंदावन अखंड दया धाम 17 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्म दिवस पर शुभकामनाएं दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। इस दौरान आश्रम मे सभी भक्तों को श्रद्धालुओं को 76 किलो लडूडू का प्रसाद वितरित किया गया। महामंडलेश्वर स्वामी भास्करा नंद महाराज ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के रूप में देश को एक महापुरुष प्रधानमंत्री मिला है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ा है। देश आर्थिक, सामरिक रूप से मजबूत हुआ है। सनातन को विश्व में नई पहचान मिली है। स्वामी भास्करा नंद महाराज ने कहा कि हिन्दू हृदय सम्राट प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के भव्य मंदिर का निर्माण हुआ और हिंदू समाज की पांच सौ वर्ष की प्रतीक्षा समाप्त हुई। उन्होंने कहा कि अभी मथुरा बाकी है। समस्त सनातन जगत की आकांक्षा है कि श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्त हो और सनातन के प्रहारी पीएम मोदी के नेतृत्व में जन्म भूमि पर भगवान श्रीकृष्ण के भव्य मंदिर का निर्माण हो। इस अवसर पर साध्वी कृष्णा नंद महाराज, श्याम अग्रवाल, विश्वास आनंद, अमित वालिया सहित बड़ी संख्या में संत महंत और श्रद्धालु मौजूद रहे।
