हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार ( नवनीत सिंह IPS ) के दिशा निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक रुड़की/नोडल ÀHTU सुश्री ओशिन जोशी जी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र रमोला जी के प्रभार में ।
आज सुबह हर की पौड़ी क्षेत्र /रेलवे स्टेशन/बस स्टेशन हरिद्वार के आस पास गुमशुदा बालक बालिका /संदिग्ध महिला पुरुष /भिक्षुक सत्यापन/तलाश अभियान चलाया गया जिसके दौरान दो बालकों व एक बालिका को अत्यंत दयनीय लावारिश अवस्था में रेस्क्यू किया गया जो आने जाने वाले यात्रियों से पैसे व भोजन मांग रहे थे सामान्य पूछ ताछ करने पर दोनों बालकों व बालिका द्वारा अपने विषय में निम्न जानकारी दी गई ।
1.प्रियांशु पुत्र राजू उम्र 15 वर्ष निवासी ग्राम भैया खेड़ा ,जिला उन्नाव ,उत्तर प्रदेश जोकि लगभग एक सफ्ताह पूर्व घर से बताए निकल गया था और आज सुबह ही रेल के माध्यम से हरिद्वार आया है।
2.विवेक पुत्र ओम प्रकाश उम्र 13 वर्ष निवासी साहिबाबाद उत्तर प्रदेश जो 15 दिवस पर्व घर से भाग कर हरिद्वार आ गया था और भिखारियों के साथ रह कर सुभाष घाट पर अपना जीवन बसर कर रहा था।
3.महेक पुत्री ननकू उम्र 9 वर्ष निवासी ग्राम आर्य नगर जिला रोहतक हरियाणा जो कि लगभग 10 दिवस पर्व घर से बिना बताए नाराज होकर रेल के माध्यम से हरिद्वार आ गई थी और हर की पौड़ी गंगा घाट पर आने जाने वाले यात्रियों से भिक्षा व खाने का समान मांग कर वही घाट पर अपना जीवन यापन कर रही थी ।
टीम द्वारा उक्त दोनों बालकों व बालिका को तत्काल रेस्क्यू कर प्रभारी निरीक्षक के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां आवश्यक विधिक कार्यवाही/काउंसलिंग उपरांत प्रभारी निरीक्षक के आदेश पर चिकित्सा परीक्षण व संरक्षण कार्यवाही हेतु टीम को जिला अस्पताल व बाल कल्याण समिति रोशनाबाद हेतु रवाना किया गया।
दोनों बालकों व बालिका को बाल कल्याण समिति हरिद्वार के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां पर उचित काउंसलिंग उपरांत आदेशानुसार बाल कल्याण समिति के दोनों बालकों को खुला आश्रय गृह कनखल व बालिका को ज्वालापुर में संरक्षण दिलवाया गया।
प्रभारी निरीक्षक महोदय के आदेश पर दोनों बालकों व बालिका द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर परिजनों से संपर्क की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
यदि किसी को उक्त बालक /बालिका के संदर्भ में कोई जानकारी हो तो AHTU हरिद्वार से सम्पर्क करें।
AHTU टीम हरिद्वार:- काo दीपक चन्द, काo मुकेश कुमार, मo काo गीता देवी, मo काo शशिबाला ।
