संपादक
पीयूष सूरी
श्री निरंजनी मायापुर रामलीला संस्था, हरिद्वार में आज कैलाश लीला का भव्य मंचन किया गया। लीला के दौरान रावण–वेदवती संवाद का दृश्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। मंचन के दौरान रामभक्तों के जयघोष और “जय श्री राम” की गूंज से पूरा पंडाल भक्तिमय हो उठा।
रावण का प्रभावशाली अभिनय हरिद्वार के जाने-माने कलाकार अमित बोरी ने किया। वेदवती का पात्र विकास शर्मा, भोलेनाथ का अभिनय भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भोला शर्मा, विभीषण का अमित शर्मा, कुंभकरण का कृष्णा चंचल, ब्रह्मा का विजय तथा नंदीगण का अभिनय पंकज चौहान ने किया। वहीं बाल कलाकारों ने भी अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि कनखल मंडल महामंत्री युवा मोर्चा सूरज भारद्वाज ने दीप प्रज्वलित कर लीला का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य सुभाष चंद गुप्ता, राजू मनोचा, चंद्रशेखर कुर्ल, अतुल जुनेजा, सुमित बोरी, अंकित तिवारी, सचिन बेदी, शिवम वर्मा, आर्यन मनोचा, जॉनी अरोड़ा, लक्ष्य शास्त्री, शिवम भारद्वाज एवं ओम प्रकाश भाटिया सहित अनेक रामभक्त एवं दर्शक उपस्थित रहे।