संपादक
पीयूष सूरी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार महोदय ( नवनीत सिंह IPS ) के दिशा निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक रुड़की/नोडल ÀHTU सुश्री ओशिन जोशी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र रमोला के प्रभार में ।
हरिद्वार। आज AHTU हरिद्वार टीम द्वारा हर की पौड़ी क्षेत्र /रेलवे स्टेशन/बस स्टेशन हरिद्वार के आस पास गुमशुदा बालक बालिका /संदिग्ध महिला पुरुष /भिक्षुक सत्यापन/तलाश अभियान चलाया गया जिसके दौरान 6 बालकों को अत्यंत दयनीय लावारिश अवस्था में / गंगा जी में खतरनाक तरीके से छलांग लगाते हुए रेस्क्यू किया गया जिनके द्वारा सामान्य पूछ ताछ करने पर अपने विषय में निम्न जानकारी दी गई ।
1.सनी पुत्र मोहन उम्र 14 वर्ष निवासी दादा मोटर ,जिला लुधियाना ,पंजाब जोकि लगभग एक महा पूर्व घर से बिना बताए निकल कर रेल के माध्यम से हरिद्वार आ कर गंगा जी में यात्रियों द्वारा डाले गए सिक्के तलाश कर भंडारो में भोजन कर अपना जीवन यापन कर रहा था।
2.लखन पुत्र राम प्रवेश उम्र 15 वर्ष निवासी गौरखपुर उत्तर प्रदेश जो 15 दिवस पर्व घर से भाग कर हरिद्वार आ कर भिखारियों के साथ रह कर सुभाष घाट पर अपना जीवन बसर कर रहा था।
3.अजमत पुत्र बबलू उम्र 12 वर्ष निवासी फकीरपुरा जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश जो कि लगभग 1महीने पर्व घर से बिना बताए नाराज होकर रेल के माध्यम से हरिद्वार आ गया था और हर की पौड़ी गंगा घाट पर आने जाने वाले यात्रियों से भिक्षा व खाने का समान मांग कर वही घाट पर अपना जीवन यापन कर रहा था।
4.रयान पुत्र दिन मोहम्मद उम्र 13वर्ष निवासी काशीराम कालोनी जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश जो कि गंगा पुल से गंगा जी में छलांग लगा कर सिक्के निकाल रहा था और एक महीने पूर्व घर से बिना बताए हरिद्वार आया हे ।
5.शोभित पुत्र नन्हे सिंह उम्र 13 वर्ष निवासी पावड़ा मोहल्ला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश जो कि घंटाघर के पास आने जाने वाले यात्रियों को गंगा से नारियल निकाल कर दे रहा था और एक महीने पूर्व रेल के माध्यम से हरिद्वार आया है।
6. हिमांशु पुत्र अज्ञात उम्र 12 वर्ष निवासी अज्ञात उक्त बालक अन्य बालकों को रेल में न मिला था और एक महा पूर्व हरिद्वार आ कर रेलवे स्टेशन हरिद्वार के आस पास छोटा मोटा काम कर जीवन यापन कर रहा था।
टीम द्वारा उक्त सभी बालकों की स्थिति को ध्यान रखते हुए तत्काल रेस्क्यू कर प्रभारी निरीक्षक महोदय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां आवश्यक विधिक कार्यवाही/काउंसलिंग उपरांत प्रभारी निरीक्षक महोदय के आदेश पर चिकित्सा परीक्षण व संरक्षण कार्यवाही हेतु टीम को जिला अस्पताल व बाल कल्याण समिति रोशनाबाद हेतु रवाना किया गया।
सभी बालकों को बाल कल्याण समिति हरिद्वार के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां पर उचित काउंसलिंग उपरांत आदेशानुसार अध्यक्ष बाल कल्याण समिति हरिद्वार के सभी बालकों को खुला आश्रय गृह कनखल में संरक्षण दिलवाया गया।
प्रभारी निरीक्षक के आदेश पर सभी बालकों व बालिका के परिजनों से संपर्क की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
यदि किसी को उक्त बालकों के संदर्भ में कोई जानकारी मिले तो AHTU हरिद्वार से सम्पर्क करें।
AHTU टीम हरिद्वार:- हेo काo राकेश कुमार, हे o काo बिना गोदियाल, काoचाo दीपक चन्द, काo मुकेश कुमार, मo काo शशिबाला ।
