संवाददाता
भानु पांडे
हरिद्वार पुलिस का नशे के तस्करो पर महाप्रहार जारी, 02 और आरोपी गिरफ्तार कब्जे से 378.75 ग्राम चरस मय गाडी बरामद
पुलिस द्वारा आँपरेशन प्रहार के तहत 02 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार कब्जे से 378. 75 ग्राम अवैध चरस बरामद
हरिद्वार। जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश नशे के सौदागरो पर सख्ती से कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया आदेश के अनुपालन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा अलग-अलग टीमो का गठन किया गया है। एक टीम को मुख्यरुप बार्डर के इलाको मे चैकिंग हेतु लगाया गया है। व आने जाने वाले वाहनो पर नजर रखी गई ,व अलग-अलग स्थानो पर चैंकिग अभियान चलाया गया लिंक रोडो, गांव कस्बो की तरफ जाने वाली चैकरोडो व हाईवे पर भी चैकिगं अभियान चलाया जा रहा है ।
आँपरेशन प्रहार पर पुलिस द्वारा दौराने चैंकिग 02 नशे के सौदागरो को धर दबोचा गया जिनके कब्जे से 378.75 ग्राम अवैध चरस मय गाडी के गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली मंगलौर पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गईl
बरामदगी का विवरण-
378.75 ग्राम अवैध चरस।
एक हुंडई क्रेटा कार संख्या UK07BJ-6560।
नाम पता अभियुक्त
———————–
1-अमित कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार, निवासी घास मंडी रोड, निकट वाल्मीकि धर्मशाला, कोतवाली ज्वालापुर, हरिद्वार,
2-आस मोहम्मद पुत्र लियाकत, निवासी ग्राम ढंडेरा, कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार,
पुलिस टीम-
1- उ0नि0 आनन्द मेहरा, 2- का0 381 सुधीर, 3- जनपद एंटी नारकोटिक्स ड्रग टीम, 4- हे0का0 245 रियाज अली, 5- का0 607 नितुल, 6- का0 रणजीत सिंह।