संपादक
पीयूष सूरी
विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज दिउली में मां शारदा की वंदना एवं दीप प्रज्वलित के साथ प्रारम्भ हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन संयुक्त रूप से विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नन्द किशोर गौड़, प्रधान संगठन अध्यक्ष श्री अनिल नेगी, ग्राम प्रधान दिउली प्रीतम पयाल एवं विभिन्न विद्यालयों से आए प्रधानाचार्य एवं शिक्षको ने किया।
स्थल संयोजक डॉ एन के गौड़ ने बताया कि समस्त प्रतियोगिताएं कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग दो भागों में आयोजित की गई। कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 6 से 10 तक के छात्र छात्राएं एवं वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 11 एवं 12 के छात्र -छात्राओं ने प्रतिभाग किया ।दोनों वर्गों में समूह गान,समूह नृत्य, नाटक ,वाद विवाद आशु भाषण ,श्लोक उच्चारण में विकासखंड के सभी विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया । विभिन्न प्रतियोगिताओं के वरिष्ठ वर्ग में समूह गान में दैवी संपद स्वर्गाश्रम ने प्रथम इंटर कॉलेज नीलकंठ ने द्वितीय स्थान तथा स्वर्ग आश्रम ट्रस्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार समूह नृत्य में राजकीय इंटर कॉलेज मोहन चट्टी ने प्रथम स्थान राजकीय इंटर कॉलेज लक्ष्मणझूला द्वितीय स्थान तथा इंटर कॉलेज यमकेश्वर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । वरिष्ठ वर्ग नाटक में राजकीय इंटर कॉलेज दिउली ने प्रथम स्थान राजकीय इंटर कॉलेज हीरा खाल द्वितीय स्थान तथा इंटर कॉलेज यमकेश्वर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । वाद विवाद प्रतियोगिता में स्वर्ग आश्रम ट्रस्ट प्रथम स्थान इंटर कॉलेज यमकेश्वर द्वितीय एवं राजकीय इंटर कॉलेज मोहन चट्टी तृतीय स्थान पर रहे । आशु भाषण में स्वर्ग आश्रम ट्रस्ट प्रथम स्थान इंटर कॉलेज यमकेश्वर द्वितीय स्थान तथा इंटर कॉलेज हीरा खाल तृतीय स्थान प्राप्त किया। श्लोकोच्चारण में स्वर्ग आश्रम ट्रस्ट प्रथम स्थान रा० इंटर कॉलेज दिउली द्वितीय स्थान तथा दैवी संपद परमार्थ निकेतन तृतीय स्थान पर रहे।इसी प्रकार कनिष्ठ वर्ग के समूह गान में राजकीय इंटर कॉलेज बनचूरी ने प्रथम स्थान इंटर कालेज यमकेश्वर ने द्वितीय स्थान और दैवी संपद स्वर्ग आश्रम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । समूह नृत्य कनिष्ठ वर्ग में रा० उ० मा० वि० अमोला प्रथम स्थान इ० का० नीलकंठ द्वितीय स्थान तथा बाल मैत्री शिशु संस्थान दिउली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ नाटक वर्ग में रा० इ० का० बनचूरी ने प्रथम स्थान रा० इ० का० हीराखाल द्वितीय तथा रा०इंटर कॉलेज दिउली तृतीय स्थान पर रहे।वाद विवाद कनिष्ठ वर्ग में इ० का० यमकेश्वर प्रथम रा० इ० का० हीराखाल द्वितीय तथा स्वर्ग आश्रम ट्रस्ट तृतीय स्थान पर रहे।आशु भाषण में स्वर्ग आश्रम ट्रस्ट प्रथम बाल मैत्री संस्थान दिउली द्वितीय तथा रा० इ० का० हीराखाल तृतीय स्थान पर रहे।और श्लोकोच्चारण में इ० का० नीलकंठ प्रथम इ० का० यमकेश्वर द्वितीय तथा रा० इ० का० लक्ष्मण झूला तृतीय स्थान पर रहे। सभी छात्र-छात्राओं, अतिथियों एवं शिक्षकों के लिए जलपान एवं भोजन की व्यवस्था भी विद्यालय परिवार की ओर से की गई प्रतियोगिता के अंत में छात्र-छात्राओं को नगद धनराशि एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गये। कार्यक्रम का कुशल संचालन खंड संयोजक नागेंद्र दत्त व्यास , संतोष व्यास एवं योगाचार्य व्यास जी ने संयुक्त रूप से किया इस अवसर पर इंटर कॉलेज यमकेश्वर के प्रधानाचार्य मनमोहन रौतेला , राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी से प्रोफेसर डॉ नीरज नौटियाल पूर्व ब्लाक अध्यक्ष श्री सतेंद्र चमोली पूर्व जिला संगठन मंत्री श्री राजेश भट्ट ,ब्लॉक संघ प्रवक्ता डॉ अरविंद गौड़ ,डॉ रोहित थपलियाल, अनूप बलूनी ,लक्ष्मी प्रसाद नौटियाल आदर्श डबराल पंकज बलूनी, धीरेंद्र भण्डारी ,हरिश्चंद्र ईष्टवाल, रमेश कठैत, उम्मेद सिंह, विनीता बमराणा, निशा काला, मनजीत कौर मधुस्मिता जोशी नीमा रावत, रेखा शाह, वंदना लोहानी, आशीष उनियाल, प्रमोद कंडवाल, मिथिलेश कान्यकुब्ज, सुनीता अमोली, आशीष नेगी, गणेश चंद्र भट्ट, नीरज रावत, जगमाल सिंह करनवाल, महीपत सिंह तथा संजय थपलियाल आदि उपस्थित रहे ।
विद्यालय में आयोजित ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सुन्दर व्यवस्था, भोजन तथा प्रबंधन के लिए समस्त आँगन्तुकों ने विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ नन्द किशोर गौड़ तथा खंड संयोजक नागेंद्र दत्त व्यास की काफ़ी सराहना की।
