एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट जनपद हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार महोदय ( प्रमेन्द्र डोबाल IPS ) के दिशा निर्देशन में/ पुलिस उपाधीक्षक /नोडल अधिकारी ÀHTU हरिद्वार सुरेन्द्र बलूनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के प्रभार में ।
आज दिनांक 18/8/2025 को थाना कलियर क्षेत्र में संदिग्ध महिला/पुरुष व गुमसुदाओ की तलाश हेतु सराय, होटल ,ढाबों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत पिरान कलियर दरगाह की मुख्य सराय से दो बालकों को अत्यंत दयनीय अवस्था में रेस्क्यू किया गया जिन्होंने मौके पर पूछताछ में अपना नाम नाटे पुत्र नानक उम्र 11 वर्ष व गेंदी पुत्र नानक उम्र10वर्ष निवासी अज्ञात बताया जिन्हें लगभग चार दिवस पूर्व उनके माता-पिता रेल के माध्यम से हरिद्वार आ कर कलियर दरगाह के पास सराय में बेसहारा सोते हुए छोड़कर चले गए थे उक्त दोनों बालकों की जब सुबह नींद खुली तो उन्होंने अपने माता पिता को इधर उधार तलाशना शुरू किया परंतु वह कही नहीं मिले थक हार कर भूख प्यास से व्याकुल दोनों बालकों को राहगीरों, यात्रियों द्वारा लगाए जाने वाले भंडारों में ले जाकर खाना खिलाया गया तब से दोनों बालक सराय के पास ही रहने लगे ।
दोनों बालकों की अत्यंत दयनीय स्थिति को देखकर तत्काल रेस्क्यू कर चिकित्सा परीक्षण हेतु ले जाया गया जिसके उपरांत बाल कल्याण समिति हरिद्वार के समक्ष प्रस्तुत कर उचित काउंसलिंग/विधिक कार्यवाही उपरांत दोनों बालकों को संरक्षण दिलवाया गया।
प्रभारी निरीक्षक के आदेश पर तत्काल टीम गठित कर दोनों बालकों के परिजनों की तलाश शुरू कर दी गई है यदि उक्त बालकों के संदर्भ में किसी को कोई जानकारी हो तो वह AHTU हरिद्वार के मोबाइल नंबर 8077137481,9997012799पर संपर्क करें।
टीम : जनपद हरिद्वार – उ0निरी0 रखी रावत, अपर उपoनिरीo देवेंद्र कुमार, हेo काo राकेश कुमार, हेo काo सुरजीत कौर, हेoकाoविनीता सेमवाल, का0 मुकेश कुमार, का0 दीपक चन्द, मo कांस्टेबल शशिबाला।
