वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार महोदय ( प्रमेन्द्र डोबाल IPS ) के दिशा निर्देशन में/ पुलिस उपाधीक्षक /नोडल अधिकारी ÀHTU हरिद्वार सुरेन्द्र बलूनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के प्रभार में।
दिनांक 28/7/2025 की सुबह मोहिनी नगर ,वृंदावन मथुरा उत्तरप्रदेश के रहने वाले डालचंद पुत्र सीबी सिंह के जीवन में उनकी खोई खुशियों को लेकर आई जब लगभग 15 दिवस पूर्व घर से अचानक लापता बालक कैलाश पुत्र डालचंद उम्र 13 वर्ष को उसके पिता से मिलवाया गया उक्त बालक अपने साथियों के साथ रेल के माध्यम से कांवड़ियों की भीड़ में हरिद्वार आ गया था जिसे अत्यंत दयनीय लावारिस अवस्था में हर की पौड़ी से तत्काल रेस्क्यू कर खुला आश्रय गृह ज्वालापुर में संरक्षण दिलवाकर लगातार काउंसलिंग उपरांत कड़ी मेहनत के बाद परिजनों से मिलवाया जा सका।
उक्त बालक के पिता डालचंद के स्थानीय थाना वृंदावन में सूचना दी गई साथ ही वीडियो कॉलिंग के माध्यम से आसपास की लोकेशन की जानकारी के आधार पर विशेष सर्च ऑपरेशन चला कर आखिरकार बालक के परिजनों से संपर्क कर उन्हें बाल कल्याण समिति हरिद्वार के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां उचित विधिक कार्यवाही/ काउंसलिंग उपरांत आदेश अनुसार अध्यक्ष महोदय बालक कैलाश को उसके पिता के सपुर्द किया गया।
लगभग 15 दिवस से पूर्ण रूप से पुत्र वियोग में दुखी ,निराश हो चुके डालचंद को जैसे ही उसके पुत्र कैलाश के सकुशल होने की सूचना मिली तो वह बालक कैलाश को वीडियो कॉलिंग में देखकर रोने लगा और यह सिलसिला आज देर शाम तक चेहरे पर मुस्कान के साथ पूर्ण हुआ आखरी में डालचंद द्वारा हरिद्वार पुलिस की खुले हृदय से प्रशंसा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय हरिद्वार का हार्दिक आभार जताया गया।
प्रभारी निरीक्षक महोदय के आदेश अनुसार रेस्क्यू पांच बालकों में से शेष दो बालकों के परिजनों से भी संपर्क हो गया है शीघ्र ही सुपुर्दगी की कार्यवाही की जाएगी।
टीम : जनपद हरिद्वार म0उ0निरी0 रखी रावत, हेका0 राकेश कुमार, का0 जयराज भंडारी, का0 दीपक चन्द, मo कांस्टेबल शशिबाला, मo कांस्टेबल गीता ।
