जनपद हरिद्वार की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बाल एवं किशोर श्रम विभाग के साथ बाल श्रम रोकने के लिए चलाया अभियान।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार( प्रमेन्द्र डोबाल IPS ) के आदेशानुसार व पुलिस उपाधीक्षक सुरेन्द्र बलूनी ( नोडल अधिकारी AHTU) के निकट पर्यवेक्षण में एवं शाखा प्रभारी श्री विजय सिंह के कुशल नेतृत्व में
AHTU एवम् बाल श्रम विभाग टीम ने एक बाल श्रमिक को कराया बाल श्रम से मुक्त।
इसी क्रम में आज दिनांक 13/08/2025 को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा श्रम विभाग एवम् बाल कल्याण समिति की टीम के साथ संयुक्त रूप से थाना रानीपुर क्षेत्र शिवालिक नगर में बाल श्रम/बाल मजदूरी के ख़िलाफ़ अभियान चलाकर होटल–ढाबों/ मोटर वर्कशॉप आदि अन्य जगहों पर चैकिंग की गई।
टीम चैकिंग करते हुए जब शिवालिक नगर क्षेत्र के जावेद कार फ़्यूचर ऑटोमोबाइल वर्कशॉप पर पहुंची तो वहां पर एक बाल श्रमिक बाल श्रम करते हुए मिला जिसका काल्पनिक नाम (इनायत पुत्र असलम उम्र 13 वर्ष निवासी ग्राम सलेमपुर दादूपुर ps रानीपुर जनपद हरिद्वार )
टीम द्वारा बालक को नाबालिक होने के कारण तत्काल रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति हरिद्वार के समक्ष प्रस्तुत किया गया । समिति द्वारा बालकों की काउंसलिंग कर और आवश्यक कार्यवाही करते हुए बालक उपरोक्त को उसके परिजनों (भाई) की सुपुर्दगी में दिया गया ।
श्रम परिवर्तन अधिकारी अनिल पुरोहित जी एवम् उनकी टीम द्वारा M/S जावेद कार फ़्यूचर ऑटोमोबाइल वर्क के संचालक जावेद निवासी घोसीपुरा मोहल्ला ज्वालापुर जिला हरिद्वार के द्वारा बाल मजदूरी/बाल श्रम कराए जाने के सम्बंध में कोतवाली रानीपुर (हरिद्वार)में बाल श्रम (प्रतिबंधित और विनियमन) अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया।
इस प्रकार टीम द्वारा बाल श्रम /बाल मजदूरी में संलिप्त बालक को छुड़ाकर उसके भविष्य को बचाया गया।
AHTU टीम: विजय सिंह (प्रभारी निरीक्षक), हेका0 राकेश कुमार, म0हे0का0 सुरजीत कौर, का0 मुकेश कुमार, म0का0 गीता, का0जयराज, का0 दीपक चन्द, श्रम विभाग टीम अनिल पुरोहित (श्रम परिवर्तन अधिकारी) चाइल्ड लाइन एवम बाल कल्याण समिति सम्मिलित रही।
